*TV20 NEWS || AZAMGARH: साहित्यिक मुलाकात और हास्य-व्यंग्य से भरपूर कहानी “कार्यालय की मीटिंग” का प्रकाशन*
#कार्यालयकीमीटिंग#
आपका हृदय से बहुत बहुत आभार श्री चनरेज राम अंबुज जी।
एक साहित्यिक मुलाकात के लिए मैं( चनरेज राम *अम्बुज*)और श्री जयहिंद सिंह *हिन्द* डाॅ अखिलेश चन्द्र जी के निवास पर गए। डाक्टर अखिलेश चन्द्र ने मुझे सरस्वती पत्रिका की एक प्रति भेंट की। यह वही पत्रिका है जिसके सम्पादक हिन्दी के प्रकाण्ड पण्डित आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी लम्बे समय तक रहे। आचार्य द्विवेदी जी के बाद कतिपय कारणों से इस पत्रिका का प्रकाशन बाधित रहा परन्तु लम्बे आन्तराल के बाद पुनः प्रकाशन आरम्भ हुआ है। सरस्वती पत्रिका के इस अंक में प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र जी की लिखी कहानी *कार्यालय की मीटिंग* भी प्रकाशित है। यह कहानी हास्य व्यंग्य से भरपूर कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को बयाँ करती हुई खूबसूरत कहानी है। कार्यालयों के स्टाॅफ किस प्रकार एक दूसरे की टाँग खिंचाई करते हैं उसका वर्णन करते हुए उन्होंने लिखा है कि कार्यालय प्रभारी अपने अधीनस्थों पर असहयोग का आरोप लगाते हैं तो स्टाफ प्रभारी के भ्रष्टाचार की पोल उच्चाधिकारी के सामने करते हैं। इस कहानी में यह भी दर्शाया गया है कि किस प्रकार एक ईमानदार अधिकारी को भी एनकेन प्रकारेण भ्रष्टाचार के दलदल में घसीट लाया जाता है और अन्ततोगत्वा वह भी भ्रष्टाचारी हो जाता है।
इस कहानी के माध्यम से प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र जी ने मनोरंजन के साथ-साथ कार्यालयों की हकीकत को लिखा है।
समाज और साहित्य की दृष्टि से यह एक उत्कृष्ट कहानी है।
उत्कृष्ट और मनोरंजक कहानी लेखन के लिए इन्हें कोटि कोटि बधाई अनन्त शुभकामनाएँ।
चनरेज राम *अम्बुज* (प्रवक्ता)
गिरधारी इण्टर कॉलेज सिरसागंज फिरोजाबाद





