*TV20 NEWS || AZAMGARH: सर्वाधिक मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवा कर ऑनलाइन कराया श्रीमती किरन लता सिंह ने*
सर्वाधिक मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवा कर ऑनलाइन कराया श्रीमती किरन लता सिंह ने
विधानसभा क्षेत्र 347 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि बूथ संख्या 48 गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 01 की बूथ लेवल अधिकारी श्रीमती किरन लता सिंह जी ने कुल 772 मतदाताओं के सापेक्ष 455 मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरकर ऑनलाइन किया है. श्रीमती किरन लता सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए उन्होंने सभी ग्रामवासियों को उनके घर जाकर गणना प्रपत्र दिया गया. वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान करके विवरण मतदाताओं को बताया गया. इस काम में उनके सुपरवाइजर श्री अमित कुमार एवं ग्राम के संभ्रांत लोगों ने विशेष सहयोग किया गया.





