*प्रेस–विज्ञप्ति*
*जनपद – आज़मगढ़*
*दिनांक – 23 नवम्बर 2025*
*आजमगढ़ पुलिस द्वारा 38 वारंटियों की गिरफ्तारी*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार* के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के पर्यवेक्षण में जनपद में वारण्टियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
➡️इसी क्रम में आज दिनांक 23.11.2025 को जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी चेकिंग एवं सतत अभियान चलाते हुए कुल 38 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।
➡️अभियान का पर्यवेक्षण संबंधित क्षेत्राधिकारियों द्वारा किया गया तथा थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न संगीन एवं सामान्य धाराओं में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
*थाना–वार गिरफ्तारी का विवरण-*
थाना जहानागंज- 08
थाना निजामाबाद- 05
थाना कोतवाली- 04
थाना रौनापार- 04
थाना सरायमीर- 04
थाना पवई- 04
थाना अतरौलिया- 03
थाना तरवां- 02
थाना दीदारगंज- 02
थाना कन्धरापुर 01
➡️थाना महराजगंज-01 (कुल 38) वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया।
➡️आजमगढ़ पुलिस द्वारा वारंटियों एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जनपद में कानून एवं शांति–व्यवस्था बनाए रखी जा सके।





