*प्रेस नोट-जनपद बलिया*
*दिनांक-23.11.2025*
*पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में किया गया ध्वजारोहण ।*
आज दिनांक-23.11.2025 को पुलिस बलों के अप्रतिम शौर्य एवं अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक *‘‘पुलिस झण्डा दिवस’’* के अवसर पर *पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा पुलिस लाइन बलिया में ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी गयी। बाद ध्वजारोहण शांति स्थापना हेतु सतत सक्रिय बलिया पुलिस के समस्त अधि0/जवानों को पुलिस झण्डा दिवस की अनन्त शुभकामनाएं देते हुये श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के संदेश को पढ़कर सुनाया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री राम बेलास सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*





