V 20 NEWS || AZAMGARH : मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नई–किरण/परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में मध्यस्थता बैठक, आजमगढ़ पुलिस ने बछड़े परिवार को मिलाया
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं परिवारिक सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज–5.0 का शुभारंभ 20 सितम्बर 2025 को किया गया था। उक्त अभियान के अनुपालन में जनपद आजमगढ़ में यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन, तथा पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 24.11.2025 को नई–किरण/परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 02 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को नोटिस एवं फोन द्वारा सूचना देकर मध्यस्थता हेतु बुलाया गया।
मध्यस्थता के दौरान 01 प्रकरण में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सफल समझौता कराया गया। यह मामला कम दान-दहेज को लेकर हुई पारिवारिक प्रताड़ना से संबंधित था।
दूसरी पत्रावली में अगली तिथि हेतु नोटिस/फोन द्वारा पुनः बुलाया जाएगा।
नई–किरण प्रोजेक्ट का उद्देश्य जनपद में बिखरे हुए परिवारों को पुनः जोड़ना, महिलाओं को भावनात्मक सहयोग प्रदान करना तथा पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार को कम करते हुए महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को मजबूत बनाना है।
इस पुनीत कार्य में—
काउंसलर डॉ. उमेशचन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 सत्यनारायण यादव (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ), आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई।
कुल समझौता – 01
1. सुनीता पुत्री स्व. राजाराम, निवासी पाही, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़






