TV 20 NEWS || AZAMGARH: थाना – कोतवाली, जनपद आज़मगढ़ OLX के माध्यम से साइबर ठगी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा OLX के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण –
आवेदक अमन निषाद निवासी रामायण मार्केट, कोलघाट को OLX ऐप पर मोबाइल फोन का विज्ञापन दिखा। संपर्क करने पर फ्रॉडस्टर ने QR कोड भेजकर PhonePe से भुगतान कराया। पैसा भेजने के बाद फ्रॉडस्टर ने विज्ञापन हटा दिया तथा आवेदक को ब्लॉक कर दिया।

आवेदक द्वारा शिकायत थाना कोतवाली, हेल्पलाइन 1930 व www.cybercrime.gov.in
पर दर्ज की गई। थाना कोतवाली साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खाते को होल्ड कराया।

दिनांक- 23.11.2025 को मु0अ0सं0 619/25 धारा 318(4),111(2)(ii) BNS व 66D IT Act में अभियोग पंजीकृत किया गया।
जांच में यह पाया गया कि अभियुक्त ने अन्य व्यक्तियों से भी ऐसी ही साइबर ठगी की है, जिनके Acknowledgement No. इस प्रकार हैं—

22507XXXXX
33111XXXXX
23109XXXXX
33108XXXXX
33107XXXXX
33109XXXXX

कार्यवाही –

➡ तकनीकी टीम व साइबर सेल के सहयोग से ₹3,900/- की संपूर्ण राशि होल्ड कराई गई।
➡ मुखबिर व तकनीकी इनपुट के आधार पर संयुक्त टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
अमन यादव पुत्र किशुन यादव, निवासी—हठौता थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र – 20 वर्ष

गिरफ्तारी स्थान/समय:
कोल बाजबहादुर बंधा, दिनांक — 25.11.2025, समय — 11:50 बजे

आपराधिक इतिहास –

मु0अ0सं0 619/25 धारा 318(4),111(2)(ii) BNS व 66D IT Act थाना कोतवाली
मु0अ0सं0 312/25 धारा 318(4) BNS व 66D IT Act थाना दीदारगंज
मु0अ0सं0 468/25 धारा 66D IT Act थाना सरायमीर
मु0अ0सं0 511/25 धारा 316(2), 352, 351(2) BNS व 66D IT Act थाना मेहनगर

बरामदगी –

01 मोबाइल फोन Vivo 5G (सिल्वर)
04 डेबिट कार्ड
01 पैन कार्ड
मोटरसाइकिल UP50DB4929 (207 MV Act में सीज)

पुलिस टीम –
टीम–01 (थाना कोतवाली साइबर टीम)
नि0अ0 रफी आलम
उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम
का0 नीरज कुमार
का0 आशुतोष दूबे
टीम–02 (साइबर सेल आजमगढ़)
का0 श्याम कुमार साहनी
का0 राहुल सिंह

आज़मगढ़ पुलिस का संदेश:
ऑनलाइन खरीदारी में QR कोड/अज्ञात लिंक के माध्यम से भुगतान न करें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें।

आज़मगढ़ पुलिस — साइबर अपराध के विरुद्ध सख्त एवं प्रतिबद्ध।