*TV20 NEWS || AZAMGARH : थाना फूलपुर मारपीट की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना – फूलपुर, जनपद आज़मगढ़*
*मारपीट की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*घटना का विवरण*
दिनांक 23.10.2025 को उ0नि0 उमाशंकर यादव मय हमराह हे0का0 अवदेश यादव तथा का0 आलोक सिंह ग्राम कजराकोल में गश्त/जांच के दौरान मौजूद थे। उसी समय ज्ञात हुआ कि सुबह लगभग 08:00 बजे प्रथम पक्ष— हनुमान यादव पुत्र रामचन्द्र यादव, रवि यादव, कवि यादव पुत्रगण हनुमान यादव, शिव यादव पुत्र रमेश यादव, पप्पू यादव पुत्र रमेश यादव तथा द्वितीय पक्ष—संतलाल गौड़ पुत्र समुझ, राजन पुत्र संतलाल, सोनू पुत्र संतलाल, शशिकला पत्नी संतलाल, सरीता पत्नी राजन गौड़, निवासी ग्राम कजरा कोल, थाना फूलपुर आजमगढ़ पूर्व विवाद के कारण लाठी, डंडा, लोहे का रॉड, फावड़ा आदि से लैस होकर एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए, जान से मारने की नियत से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों की जान बचाई गई। घटना में उभय पक्षों को गंभीर चोटें आईं।
घटना के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 515/25 धारा 3(5)/115(2)/109/351(3)/352 बीएनएन बनाम हनुमान यादव आदि का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 वासुदेव मिश्रा द्वारा की जा रही है।

*गिरफ्तारी का विवरण*
उ0नि0 वासुदेव मिश्रा मय हमराही के द्वारा आज दिनांक 25.11.2025 को वांछित अभियुक्त हनुमान यादव पुत्र रामचन्द्र यादव, निवासी कजराकोल, थाना फूलपुर (उम्र-48 वर्ष) के घर दबिश दी गई। अभियुक्त घर के बाहर मौजूद मिला, जिसे धारा 3(5)/109/115(2)/351(3)/352 बीएनएन के अपराध से अवगत कराते हुए समय 13:05 बजे विधिवत हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय हेतु प्रेषित किया जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 515/25, धारा 3(5)/115(2)/109/351(3)/352 बीएनएन, थाना – फूलपुर, जनपद आज़मगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1-हनुमान यादव पुत्र– रामचन्द्र यादव निवासी– ग्राम कजराकोल, थाना फूलपुर, जनपद आज़मगढ़ उम्र – 48 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 वासुदेव मिश्रा थाना फूलपुर, जनपद आज़मगढ़
का0 सुरज पटेल थाना फूलपुर, जनपद आज़मगढ़