TV 20 NEWS || BHADOHI : श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साइबर थाना के पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर की गई समीक्षा

श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा साइबर थाना के पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर की गई समीक्षा।
◆साईबर फ्राड से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र को शत-प्रतिशत निस्तारण करने लिए दिये आवश्यक दिशा निर्देश
श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक जनपद भदोही के निर्देशन में श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद के साईबर थाना पर नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ मीटिंग कर कार्यों की समीक्षा की गई। जनपद में हो रहे साइबर फ्रॉड के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर यदि किसी व्यक्ति के साथ साईबर फ्राड हो जाता है तो सबसे पहले पीड़ित व्यक्ति के खाते को होल्ड कराये तत्पश्चात बैंक या अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर प्रार्थना पत्र का शत प्रतिशत निस्तारण के लिए दिये आवश्यक दिशा निर्देश तथा सभी रजिस्टरों व पोर्टलों का अवलोकन कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश ।