*TV20 NEWS || AZAMGARH : थाना मुबारकपुर:अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़*
*दिनांक: 26 नवम्बर 2025*

*थाना मुबारकपुर:अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

➡️थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा अवैध असलहा रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में विधिक कार्रवाई की गई है।

➡️दिनांक 25.11.2025 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा उ०नि० अश्विनी मिश्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्त, देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अमिलो चौराहे के पास मौजूद पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम बलुआ की ओर से रविदास मंदिर, अमिलो की तरफ नाजायज असलहा लेकर आ रहा है और कहीं जाने की फिराक में है।

➡️मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रणनीति के साथ घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को रविदास मंदिर के निकट पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी बलुआ, थाना मुबारकपुर, आज़मगढ़, उम्र लगभग 29 वर्ष बताया। जामा तलाशी में एक अदद तमंचा .315 बोर (चालू अवस्था में) तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

➡️अभियुक्त वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा । अभियुक्त को समय 20:43 बजे दिनांक 25.11.2025 को मौके से धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 502/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*पंजीकृत अभियोग:*
1-मु0अ0सं0 502/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर

*आपराधिक इतिहास, थाना मुबारकपुर*
1-मु0अ0सं0 70/2018 धारा 379, 411 भादवि
2-मु0अ0सं0 229/2018 धारा 411, 414 भादवि
3-मु0अ0सं0 120/2024 धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि
4-मु0अ0सं0 335/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम
5-मु0अ0सं0 507/2024 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस
6- मु0अ0सं0 356/2025 धारा 115(2), 117(2), 352, 351(3) बीएनएस
7-मु0अ0सं0 420/2025 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस

*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
1-उ०नि० अश्विनी मिश्र मय हमराह पुलिस बल थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।