*प्रेस नोट*
*थाना दीदारगंज, जनपद आज़मगढ़*
*हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संचालित अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
*घटना का विवरण*
वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे व रॉड से हमला करने के संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 313/25, धारा 115(2), 352, 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
प्रकरण में मुख्य अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 25.11.2025 को उ0नि0 पंकज कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 सुजीत कुमार मौर्या क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त कुशलगांब बाजार चौराहे के पास मौजूद है।
➡️ पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, परंतु पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शुभम उर्फ छंगू बताया।
अभियुक्त को समय 09.10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1-शुभम उर्फ छंगू पुत्र स्व0 जियालाल, निवासी ग्राम कुशलगांब, थाना दीदारगंज, जनपद आज़मगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष
*संबंधित मुकदमा*
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 313/25 115(2), 352, 109 बीएनएस थाना दीदारगंज आज़मगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
उ0नि0 पंकज कुमार सिंह थाना दीदारगंज आज़मगढ़
हे0का0 सुजीत कुमार मौर्या थाना दीदारगंज आज़मगढ़





