*TV20 NEWS || AZAMGARH : थाना–बिलरियागंजः शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*02. थाना–बिलरियागंजः शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार ।*
*संक्षिप्त घटना विवरण –*
आज दिनांक 27.11.2025 को थाना बिलरियागंज क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा प्रार्थना–पत्र देते हुए बताया गया कि वह वर्तमान में जामियातुल फलाह स्कूल के पीछे, बिलरियागंज, जनपद आज़मगढ़ के पास निवास करती है। अभियुक्त मोहम्मद हासिम पुत्र जुबेर अहमद निवासी ग्राम अमिलो, थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़ द्वारा विवाह का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाए गए तथा बाद में शादी से इंकार कर दिया गया।
प्राप्त प्रार्थना–पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 380/2025 धारा 69/352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
आज दिनांक- 27.11.2025 को उ0नि0 सुधीर पाण्डेय मय हमराह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद हासिम पुत्र जुबेर अहमद निवासी ग्राम अमिलो, थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़ श्रीनगर–सियरहा सर्विस लेन पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची तथा अभियुक्त को घेराबंदी कर समय करीब 11:55 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
मोहम्मद हासिम पुत्र जुबेर अहमद, निवासी ग्राम अमिलो, थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़, उम्र लगभग 27 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 380/2025 धारा 69/352 बीएनएस, थाना बिलरियागंज, जनपद आज़मगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1. सुनील कुमार दुबे, थानाध्यक्ष बिलरियागंज, जनपद आज़मगढ़
2. उ0नि0 सुधीर पाण्डेय, थाना बिलरियागंज, जनपद आज़मगढ़
3. का0 अखिलेश प्रताप सिंह, थाना बिलरियागंज, जनपद आज़मगढ़
4. म0का0 प्रेमलता पाण्डेय, थाना बिलरियागंज, जनपद आज़मगढ़





