*TV20 NEWS || AZAMGARH : थाना–कप्तानगंज: किशोरी के अपहरण व यौन उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 27.11.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी-

*01.थाना–कप्तानगंज: किशोरी के अपहरण व यौन उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व घटना / इतिहास –*
दिनांक 20.11.2025 को वादिनी मुकदमा, थाना कप्तानगंज, जनपद आज़मगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 17.11.2025 की रात में अभियुक्त राम आशीष राम पुत्र जयप्रकाश राम, निवासी गोनापुर, थाना महराजगंज, जनपद आज़मगढ़ द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। अभियुक्त राम आशीष राम उक्त परिवार का दामाद भी है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 382/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर धारा 64D बीएनएस एवं 5J/5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण –*
आज दिनांक 27.11.2025 को उपनिरीक्षक श्री विवेक कुमार मय हमराह का0 राकेश कुमार एवं का0 अवधेश कुमार द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त राम आशीष पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम गोनापुर, थाना महराजगंज, जनपद आज़मगढ़ को गोपालापुर पुलिया के पास से समय करीब 10:40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
राम आशीष पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम गोनापुर, थाना महराजगंज, जनपद आज़मगढ़, उम्र लगभग 29 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास –*
मु0अ0सं0 382/2025 धारा 137(2), 87, 64D बीएनएस एवं 5J/5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना कप्तानगंज, जनपद आज़मगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1. उ0नि0 श्री विवेक कुमार – थाना कप्तानगंज, जनपद आज़मगढ़
2. का0 राकेश कुमार – थाना कप्तानगंज, जनपद आज़मगढ़
3. का0 अवधेश कुमार – थाना कप्तानगंज, जनपद आज़मगढ़