TV 20 NEWS || JAUNPUR : पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आरटीसी प्रशिक्षुओं के साथ बहुउद्देशीय हाल में आयोजित की गई विशेष गोष्ठी, गोष्ठी के दौरान साइबर अपराध एवं महिला अपराध से संबंधित बीएनएस की धाराओं पर विस्तृत चर्चा-

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आरटीसी प्रशिक्षुओं के साथ बहुउद्देशीय हाल में आयोजित की गई विशेष गोष्ठी, गोष्ठी के दौरान साइबर अपराध एवं महिला अपराध से संबंधित बीएनएस की धाराओं पर विस्तृत चर्चा-

आज आरटीसी प्रशिक्षुओं के साथ पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें साइबर अपराध, महिला अपराध तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) में उल्लिखित संबंधित धाराओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
गोष्ठी के प्रमुख बिंदु
साइबर अपराध- गोष्ठी में साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षुओं को निम्न विषयों पर अवगत कराया गया—
1. ऑनलाइन फ्रॉड, फ़िशिंग, हैकिंग, आईटी एक्ट व संबंधित बीएनएस धाराएँ
2. साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न, डिजिटल धोखाधड़ी
3. सोशल मीडिया अपराध, डेटा चोरी और पहचान संबंधी प्रावधान
4. डिजिटल साक्ष्य के संरक्षण एवं विश्लेषण की प्रक्रिया
महिला अपराध – महिला सुरक्षा आज की प्राथमिक आवश्यकता है। प्रशिक्षुओं को बीएनएस में निहित महिला सुरक्षा सम्बंधी धाराओं का विस्तृत विवरण दिया गया, जिनमें शामिल हैं—
1. लैंगिक उत्पीड़न, दुष्कर्म, घरेलू हिंसा
2. स्टॉकिंग, वॉयूरिज़्म, छेड़छाड़ से संबंधित प्रविधान
3. महिला तस्करी, बलपूर्वक विवाह, शिशु/किशोरी अपराध
4. FIR पंजीकरण, पीड़ित सहायता, वन-स्टॉप सेंटर की भूमिका
भारतीय न्याय संहिता (BNS) में उल्लिखित प्रमुख धाराएँ-गोष्ठी में प्रशिक्षुओं को निम्न विषयों पर विशेष जानकारी दी गई—
1. साइबर अपराध से संबंधित BNS की प्रमुख धाराओं की परिभाषाएँ
2. महिला अपराध से संबंधित अद्यतन धाराएँ एवं दंड प्रावधान
3. जांच प्रक्रिया, आवश्यक सतर्कताएँ एवं साक्ष्य संकलन
4. कोर्ट में प्रस्तुतिकरण एवं विधिक प्रक्रिया की महत्ता