*TV20 NEWS || AZAMGARH : साइबर टीम फूलपुर की तत्परता से गलती से भेजे गए ₹50,000 आवेदक के खाते में वापस कराए गए*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 28/11/2025*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*

⚫ साइबर टीम फूलपुर की तत्परता से गलती से भेजे गए ₹50,000 आवेदक के खाते में वापस कराए गए

➡️दिनांक 21.11.2025 को वादी मो० आसिम खान पुत्र अतिकुर्रहमान निवासी कतरानूरपुर, थाना फूलपुर जनपद आज़मगढ़ द्वारा अपने रिश्तेदार को ₹50,000 भेजे जा रहे थे, किंतु मोबाइल नंबर गलत होने के कारण राशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गई।
➡️वादी द्वारा संबंधित व्यक्ति से पैसा वापस मांगने पर वह वापस करने से इंकार कर रहा था।

➡️उक्त प्रकरण में शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसका Ack No. 231112501xxxxx है।

➡️शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा तत्परता से संबंधित बैंक से संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप शिकायतकर्ता मो० आसिम खान के ₹50,000 सफलतापूर्वक उनके खाते में वापस करा दिए गए।
*पुलिस टीम:*
• साइबर टीम, थाना फूलपुर, जनपद आज़मगढ़