*TV 20 NEWS ll BALLIA: बलिया पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ने सम्मानित किया*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 30.11.2025*
*अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर द्वारा आज दिनांक 30.11.2025 को 02 अधि0/कर्म0 गण के सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति-पत्र, शूटकेस, घड़ी व अंग वस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी ।*
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक- 30.11.2025 को जनपद बलिया से 01. उ0नि0ना0पु0 श्री रामनक्षत्र गौतम 02. ली0फायरमैन नागेंद्र सिंह पुलिस लाइन बलिया ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान *क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री देशराज सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया श्री राम बेलास* सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शुभकामनायें दी गई ।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बलिया*





