TV 20 NEWS || AZAMGARH : मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई–किरण की बैठक आयोजित, आजमगढ़ पुलिस ने बिछड़े परिवार को मिलाया

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता हेतु प्रारम्भ किए गए मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 को दिनांक 20 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शुभारम्भ किया गया।

➡️जनपद आज़मगढ़ में इस अभियान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी/क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

नई–किरण/परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक
➡️मिशन शक्ति 5.0 के तहत दिनांक 01.12.2025 को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई–किरण की बैठक आयोजित की गई।
➡️कुल 02 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को मिडिएशन हेतु नोटिस/फोन द्वारा बुलाया गया।
➡️01 पत्रावली में दोनों पक्ष उपस्थित हुए, जिसमें अथक प्रयास के बाद आपसी समझौता कराया गया।
➡️उक्त विवाद में आवेदक की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होना तथा मना करने पर भी न मानना विवाद का कारण था। प्रकोष्ठ द्वारा लगातार समझाकर दोनों पक्षों को सहमति पर लाया गया।
➡️नई–किरण परियोजना का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों में सद्भाव स्थापित कर उन्हें पुनः एक सूत्र में जोड़ना है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार में भी कमी आती है।
➡️शेष 01 पत्रावली में दोनों पक्षों को अगली तिथि हेतु पुनः सूचित कर मिडिएशन कराया जाएगा।

आज का कुल समझौता – 01

1. बृजेश कुमार प्रजापति, पुत्र स्व. धनई प्रजापति
निवासी– ग्राम बेहटा, थाना रानी की सराय, जनपद आज़मगढ़

बैठक में उपस्थित अधिकारी/काउंसलिंग टीम
डॉ0 उमेशचन्द्र पाण्डेय, काउंसलर
उ0नि0 सत्यनारायण यादव, प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ
उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ
उ0नि0 वरूणेश मिश्र, प्रभारी आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ
महिला आरक्षी नेहा सिंह, परिवार परामर्श प्रकोष्ठ