*TV 20 NEWSll BHADOHI : श्री प्रभात राय , क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर द्वारा थाना ऊंज का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक-01.12.2025
*◆श्री प्रभात राय , क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर द्वारा थाना ऊंज का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण*
*◆थाना कार्यालय, परिसर भोजनालय, शस्त्रागार, मालखाना, मिशन शक्ति केन्द्र /महिला हेल्प डेस्क आदि का किया गया भ्रमण/निरीक्षण*
*◆अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों व लम्बित मालों के नियमानुसार निस्तारण के सम्बंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
आज दिनांक-01.12.2025 को *श्री प्रभात राय*, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर द्वारा थाना ऊंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव, माल-खाना, शस्त्रागार व मिशन शक्ति केंद्र/महिला हेल्प डेस्क आदि का अवलोकन करते हुए थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर, बैरक, मेस व शौचालय आदि की साफ-सफाई का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। थाना परिसर में खड़े वाहनों व मुकदमें से सम्बन्धित माल का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराने तथा विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।





