*TV 20 NEWSll BHADOHI :थाना ज्ञानपुर के पुलिसकर्मियों द्वारा लावारिस बच्चे को परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक-02.12.2025
*◆ थाना ज्ञानपुर के पुलिसकर्मियों द्वारा लावारिस बच्चे को परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया*
*◆पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मानवतापूर्ण कार्य की परिजनों ने की भूरि-भूरि प्रशंसा*
*◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिसकर्मियों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही की प्रशंसा की गई*
दिनांक 02.12.2025 की शाम करीब 18.00 बजे थाना ज्ञानपुर पर सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरनाथ मंदिर में एक लावारिश बच्चा जिसकी उम्र करीब 09 वर्ष हैं भटककर आ गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर लावारिश बच्चे को सकुशल थाना स्थानीय पर लाया गया तथा बच्चे के परिजनों को जानकारी देने हेतु सोशल मीडिया व स्थानीय लोगो के पास फोटो प्रसारित की गई। जिससे मात्र आधे घंटे के भीतर बच्चें के परिजनों का पता लगाकर बच्चे को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा को सकुशल पाकर उनके परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही पर आभार व्यक्त किया गया। *श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिसकर्मियों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही की प्रशंसा की गई।*
*पुलिसकर्मियों का विवरण-*
1.प्र0नि0 विश्वज्योति राय
2.का0 अखिलेश सिंह
3.म0का0 सचिता त्रिपाठी





