थाना साइबर क्राइम, आज़मगढ़
I4C द्वारा आयोजित नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के तहत आज साक्षी डिजिटल लाइब्रेरी, रानी की सराय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
➡️थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा लाउडहेलर व पम्पलेट के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट, फर्जी ऐप/लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया ठगी, निवेश/लोन ऐप स्कैम, OLX/KYC फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन व अन्य साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।
सेक्सटॉर्शन सावधानियाँ:
अजनबी फ्रेंड रिक्वेस्ट न स्वीकारें, अनजान वीडियो कॉल न उठाएँ, संदिग्ध कॉल आने पर कैमरा ढक लें।
महत्वपूर्ण:
साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी:
उ0नि0 शिवकुमार उपाध्याय, का0 विशाल यादव, का0 संजय कुमार, म0का0 हसीना खातून।





