TV 20 NEWS || BHADOHI : भदोही: ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

“परीक्षा कोई जंग नहीं, सिर्फ एक पड़ाव है”
श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा परीक्षाओं के मद्देनजर छात्र-छात्राओं में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने तथा उन्हें सुरक्षित, सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से एवं सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम व साइबर जागरूकता के सम्बन्ध में आज दिनांक 03.12.2025 को ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल भदोही में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया।

अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर छात्र-छात्राओं में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने तथा उन्हें सुरक्षित, सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 03.12.2025 ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल भदोही में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक भदोही ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “परीक्षा कोई युद्ध नहीं है, यह तो जीवन की एक सीढ़ी मात्र है। डर और तनाव से बचने के लिए समय प्रबंधन, नियमित रिवीजन, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच सबसे जरूरी है।”उन्होंने छात्रों को व्यावहारिक टिप्स दिए,जैसे Pomodoro तकनीक से पढ़ाई करना ,परीक्षा हॉल में 4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक से तनाव कम करना,पहले आसान प्रश्न हल करना और रात को मोबाइल दूर रखकर सोना आदि।
इस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि कोई भी छात्रा परेशान हो तो उनके अधीनस्थों की जिम्मेदारी बनती है कि उसके परेशानी को जाने तथा उसका निराकरण करें । छात्राओं को यदि किसी भी प्रकार की समस्या तो उन्हें अपने माता-पिता या स्कूल टीचर अथवा प्रिंसिपल को बताएं यदि बताने में ऐसी कोई दिक्कत हो तो सरकार द्वारा संचालित 1090 जिसमें महिलाओं की समस्या संबंधित महिला पुलिस द्वारा सुना जाता है जिसमें उनकी आइडेंटी गोपनीय रखी जाती है तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाता है। उसमें अपनी समस्या को साझा करे।
आज के परिवेश में छात्र-छात्राओं की प्रॉब्लम के लिए एक अतिरिक्त जागरूकता क्लास होनी चाहिए जिससे आज की के परिवेश में होने वाले घटनाओं परेशानियां के बारे में खुलकर बोल सके जिससे उसका निराकरण हो सके। आजकल की फिल्मी दुनिया को देखकर ने नये उम्र के लड़के लकड़ियां अपने जीवन में डालने की कोशिश करते हैं या दिखाने की कोशिश करते हैं जो कि कभी-कभी गलत दिशा में भी ले जाता है।
इसी क्रम में महोदय ने साइबर अपराध के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि पहले लूट डकैती जैसी घटनाएं होती थी परंतु आज का परिवेश एक डिजिटल परिवेश हो चुका है जिसमें बैठे-बैठे साइबर ठगो द्वारा आपके बैंक अकाउंट खाली कर दिया जा रहा है। इसलिए हम सभी को जागरूकना चाहिए साथ ही अपने परिवार जनों दोस्तों यारों को भी जागरूक रखना चाहिए। आजकल साइबर फ्रॉड द्वारा कॉल करके व्हाट्सएप अथवा अन्य सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से जिनको हम जानते नहीं है द्वारा लालच देकर या डराते है। तो समझ जाइए कि आपके साथ साइबर की घटना होने वाली है इन सबसे में पास करना चाहिए तथा किसी भी कीमत पर अपने फोन का एक्सेस नहीं देना चाहिए यह अन्य सोर्स से कोई भी ऐप इंस्टॉल नहीं करना चाहिए ,आजकल के शादियों के सीजन में व्हाट्सएप के माध्यम से साइबर फ्रॉडर वेडिंग कार्ड का लिंक भेज रहे हैं जिससे इंस्टॉल करने से मोबाइल हैक हो जा रहा है जिससे आपके सभी डाटा का एक्सेस उनके पास चला जा रहा है जिसे वह से आसानी से फ्रॉड कर सकते हैं। यदि आपके साथ कभी भी ऐसी घटना हो जाए तो सबसे पहले मोबाइल नेटवर्क के सभी कनेक्शन को डिस्कनेक्ट कर दें तथा मोबाइल को फॉर्मेट कर दें जिससे आप बच सकते हैं तथा नजदीकी साइबर थाना या 1930 पर कॉल करके जानकारी दें।
कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ , मनोज गुप्ता चीफ ब्यूरो अमर उजाला एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। बच्चों ने पुलिस अधीक्षक महोदय से अपनी शंकाओं का समाधान भी किया तथा सभी ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। भदोही पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे हैं ताकि एक जिम्मेदार एवं सुरक्षित नागरिक के रूप में आगे बढ़ सकें।