*TV 20 NEWSll BHADOHI : साइबर सेल व जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर टीम द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम द्वारा लोगों को किया जा रहा जागरूक*

*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 03.12.2025
*थाना साइबर क्राइम*
*जनपद भदोही*

*✅ साइबर सेल व जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर टीम द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम द्वारा लोगों को किया जा रहा जागरूक।*
*✅ श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में जनपदीय साइबर थाना/सेल द्वारा जीवनदीप इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइन्सेस में उपस्थित छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।*

साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत *श्री अभिमन्यु मांगलिक* पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में व *श्री शुभम अग्रवाल* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा संरक्षण संस्थाओं व सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल लगाकर आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है ।
आज दिनांक 03.12.2025 को जनपदीय साइबर थाना/सेल हे0कां0 देवानन्द, कां0 मान सिंह व म0कां0 मोहिनी केशरवानी द्वारा *जीवनदीप इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइन्सेस* भदोही में उपस्थित छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचाव व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। अंजान नंबरों से आए कालों सावधानियां बरतने हेतु बताया गया तथा पंपलेट वितरित कर जानकारी दी गई। सोशल मीडिया साइटों का इस्तेमाल करते हुए विशेष सावधानी बरतने तथा अनजान नंबर से भेजें गए लिंक, APK FILES इत्यादि को न खोलने हेतु बताया गया। व्हाट्सऐप कॉलिंग के माध्यम से पैसे की मांग करना,अनचाहे लिंक भेज कर मोबाइल हैक करना अथवा वित्तीय फ्रॉड होने की दशा में हेल्पलाइन नंबर 1930 में cyber.gov.in के बारे में जानकारी दी गई।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है