*प्रेस नोट*
*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक: 04.12.2025*
*अपहरण एवं छेड़छाड़ के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
➡️थाना गम्भीरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 73/2025 धारा 87/137(2)/74/351(2) BNS में नामजद वांछित अभियुक्त रजनीकान्त उर्फ राजाबाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में आरोप था कि अभियुक्तगण द्वारा छेड़छाड़ एवं एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया गया था।
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा० अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संचालित अभियान के तहत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 चन्द्रप्रकाश कश्यप मय टीम ने आज दिनांक 04.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रजनीकान्त उर्फ राजाबाबू पुत्र रामसेवक, निवासी हरिश्चन्द्रपुर, को उसके घर से समय 09:35 बजे गिरफ्तार किया अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. रजनीकान्त उर्फ राजाबाबू पुत्र रामसेवक, निवासी ग्राम हरिश्चन्द्रपुर, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 चन्द्रप्रकाश कश्यप
2. का0 नितेश यादव
3. का0 अभिषेक यादव
थाना गंभीरपुर आजमगढ़





