बीएसएनएल कर्मचारियों ने आयोजित की देश व्यापी भूख हड़ताल 

आजमगढ़। बीएसएनएल कर्मचारियों की प्रथम  वरीयता मान्यता प्राप्त बीएसएनएल ईम्पलाइज युनियन कर्मचारियों के हितों को लेकर लगातार संघर्ष जारी रखे हुये है. इसी क्रम में आज दिनाँक 18.02.2021 को देश व्यापी भूख हड़ताल  आयोजित की गई. आजमगढ़ जिला ईकाई के नेतृत्व में  सी डाट परिसर पर कर्मियों ने पूरे दिन की भूख हड़ताल की. जिला सचिव श्री आनंद कुमार सिंह ने बताया कि हमारी बीएसएनएल प्रबंधन, दूरसंचार विभाग एवं सरकार से  मांग  कि कर्मचारियों को  समय से वेतन का भुगतान किया जाय. मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति से प्रतिबंध हटाया जाय. डीओटी  द्वारा रिक्रूटमेंट किये गए सभी कर्मियों को जिनका प्रेसीडेन्सिएल आर्डर राष्ट्रपति द्वारा जारी किया गया है उन्हें 37 A के तहत पेंशन का लाभ दिया जाय. छंटनी किये गए अनुबंधित कर्मचारियों को पुनः काम पर लगाया जाय. एस एल ए बेस मेंटेनेंस टेंडर की समीक्षा की जाय. विभागीय प्रमोशन के लिए परीक्षाओं का आयोजन पुनः प्रारंभ कराया जाय. कर्मचारियों को 50 प्रतिशत छूट के साथ एफटीटीएच के कनेक्शन उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया जाय. भूख हड़ताल में कर्मचारियों अधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.
मुख्य रूप से पंचानंद राय प्रशांत यादव हरिश्चंद्र गिरी सुनील सिंह परमेश्वर साह मुन्नी लाल यादव सुनील उपाध्याय अशोक यादव सुनील चौहान महेश राम माता प्रसाद यादव तौफीक आलम रामाशीष यादव वैभव सिंह मदन यादव, श्याम नारायण यादव राजेंद्र प्रजापति अब्दुल हन्नान रमाकांत यादव यूके सिंह रामकेवल यादव इत्यादि लोग शामिल थे