*TV20 NEWS || AZAMGARH : हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बेंत बरामद*
*प्रेस-नोट*
*थाना – कन्धरापुर, जनपद – आज़मगढ़*
*हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बेंत बरामद*
*पूर्व की घटना/इतिहास*
दिनांक 06.12.2025 को एक व्यक्ति द्वारा थाना कन्धरापुर पर सूचना दी गई कि उसके खेत में नाली का पानी बहाने को लेकर कहासुनी के दौरान कई अभियुक्तों ने एक राय होकर उसके परिजनों पर प्राणघातक हमला किया, जिसमें उसके भाई को गंभीर चोटें आईं तथा अन्य परिजनों को मारपीट कर घायल किया गया।
उक्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 373/2025 धारा 3(5)/115(2)/352/351(3)/109(1)/324(4)/117(2) BNS पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 303(2) BNS का आरोप सिद्ध न पाए जाने पर उक्त धारा का लोप किया गया।
*गिरफ्तारी / घटना का अनावरण*
आज दिनांक 08.12.2025 को उ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया, का0 जितेन्द्र सिंह एवं का0 सोनू कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त रामवृक्ष राजभर को आजमपुर चौराहे से 200 मीटर दूर बिलरियागंज मार्ग से समय 11:40 बजे गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
रामवृक्ष राजभर, पुत्र रामदुलारे राजभर, निवासी ग्राम आजमपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आज़मगढ़, उम्र लगभग 45 वर्ष
*बरामदगी*
• घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का डण्डा (बेंत)
*पंजीकृत अभियोग*
1-मु0अ0सं0 373/2025 धारा 3(5)/115(2)/352/351(3)/109(1)/324(4)/117(2) BNS थाना कन्धरापुर, जनपद आज़मगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1. उ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया – थाना कन्धरापुर, आज़मगढ़
2. का0 जितेन्द्र सिंह – थाना कन्धरापुर, आज़मगढ़
3. का0 सोनू कुमार – थाना कन्धरापुर, आज़मगढ़






