*TV 20 NEWSll BHADOHI : श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना सुरियावां पर किया गया अर्दली रूम, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश*

*प्रेस नोट*
*दिनांक– 08.12.2025*
*जनपद – भदोही*

*श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना सुरियावां पर किया गया अर्दली रूम, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश —*

आज दिनांक 08.12.2025 को *श्री अभिमन्यु मांगलिक,* पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना भदोही पर अर्दली रूम आयोजित किया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा विवेचना निस्तारण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सुरियावां की लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी विवेचकों को समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसके अतिरिक्त अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस व शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण, मोबाइल रिकवरी, साइबर अपराधों एवं NBW के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिये गये। रात्रि में चौराहों/तिराहों पर चेकिंग कराकर अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन करने पर भी बल दिया गया।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक* भदोही द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी/क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, थाना के मालखाना के माल निस्तारण में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया ।
इसके साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा प्रचलित अभियानों के प्रभावी अनुपालन हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।