*TV 20 NEWS || SONBHADRA : नारी का गौरव, नारी का मान—मिशन शक्ति का मुख्य अभियान”“सुरक्षित नारी, सशक्त समाज—मिशन शक्ति का यही है राज*
*प्रेस नोट*
*जनपद सोनभद्र*
*दिनांक 08.12.2025*
*“नारी का गौरव, नारी का मान—मिशन शक्ति का मुख्य अभियान”*
*“सुरक्षित नारी, सशक्त समाज—मिशन शक्ति का यही है राज”*
*सोनभद्र में गूँजा मिशन शक्ति का संदेश—पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को दी गई व्यापक सुरक्षा जानकारी*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति तथा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08.12.2025 को जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर व्यापक जन–जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा आमजन को सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। टीम द्वारा महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन फ्रॉड की पहचान, सोशल मीडिया सुरक्षा, गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर उपस्थित जनसमूह को सरल एवं प्रभावी ढंग से शिक्षित किया गया।
मिशन शक्ति टीम ने लोगों को तत्काल सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया, जिनमें—
112 – आपातकालीन सेवा
1090 – महिला हिंसा हेल्पलाइन
1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
आदि महत्वपूर्ण नंबर शामिल रहे।
साथ ही, उपस्थित छात्रों एवं महिलाओं को अपने आसपास किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने यह भी संदेश दिया कि समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और पुलिस सदैव उनकी सहायता हेतु तत्पर है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा पुलिस की इस पहल की सराहना की गई तथा मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान की उपयोगिता पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।
जनपद पुलिस द्वारा ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाया जा सके।






