*TV20 NEWS || AZAMGARH :देवखरी ग्रामसभा में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 40 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन*

मऊ जिले के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत देवखरी ग्रामसभा में श्रवण सिंह पूर्व प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा अंधता निवारण के अंतर्गत आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के द्वारा आंखों की जांच का मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें करीब 200 लोगों की विधिवत जांच के उपरांत चालीस मरीजों का मोतियाबिंद के निः शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा इस मेडिकल कैंप की आयोजन पर ग्रामीण क्षेत्र में उत्सुकता और उत्साह देखा गया लोगों ने उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा की श्रावण सिंह देवखरी ने भविष्य में भी ऐसे आम जन के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता बताई