*TV20 NEWS|| LUCKNOW : साइबर सुरक्षा पर संकट…leakdata.org ने फिर उजागर किए भारतीयों के मोबाइल नंबर व ईमेल से जुड़े डेटा!*
लखनऊ। भारत में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर गहरा गई है। कुछ दिन पहले प्रोक्सी अर्थ नाम की वेबसाइट ने भारतीयों का निजी डाटा सार्वजनिक किया था, जिसके बाद डाटा चोरी का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया। सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस वेबसाइट की एक्सेस रोकने के प्रयास शुरू किए। प्रोक्सी अर्थ ने अपना ऐप भी बनाया, लेकिन अब यह ऐप मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी देने के बजाय सिर्फ गेम डाउनलोड कराने का काम कर रहा है।






