TV 20 NEWS || AZAMGARH : दिनांक : 11.12.2025 वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत जनपद में अस्थायी रूट डायवर्जन लागू
दिनांक : 11.12.2025
वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत जनपद में अस्थायी रूट डायवर्जन लागू
वीवीआईपी के दिनांक 11.12.2025 को जनपद आजमगढ़ आगमन एवं प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं निर्बाध रखने हेतु प्रातः 05:00 बजे से 11:30 बजे तक निम्नानुसार अस्थायी रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने एवं किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़, जाम अथवा असुविधा से बचने के लिए सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि नीचे दिए गए मार्ग-परिवर्तन का अनुपालन करें—
रूट डायवर्जन विवरण
➡ 1. पंचदेव चौराहा डायवर्जन
कोई भी दोपहिया/चारपहिया वाहन पुलिस लाइन गेट की तरफ नहीं आएगा, बल्कि—
✔ सिविल लाइन होते हुए ➡ अग्रसेन चौराहा अथवा ➡ बन्धे की तरफ जाएगा।
➡ 2. अग्रसेन तिराहा डायवर्जन
कोई भी वाहन कलेक्ट्रेट / ट्रेजरी की ओर नहीं आएगा, बल्कि— ✔ दास फर्नीचर तिराहा
✔ कोतवाली ✔ बन्धा मार्ग की ओर भेजा जाएगा।
➡ 3. गांधी तिराहा डायवर्जन
कोई भी वाहन ट्रेजरी की ओर नहीं जाएगा, बल्कि— ✔ रैदोपुर अथवा ✔ काली चौरा मार्ग
से होकर आवागमन करेगा।
➡ 4. रैदोपुर तिराहा डायवर्जन
कोई भी वाहन नेहरू हॉल की दिशा में प्रवेश नहीं करेगा, बल्कि— ✔ गांधी तिराहा ✔ सिधारी पुल मार्ग का उपयोग करेगा।
महत्वपूर्ण सूचना
⏱️ डायवर्जन अवधि : 11.12.2025 → सुबह 05:00 बजे से 11:30 बजे तक
यह रूट डायवर्जन केवल वीवीआईपी आगमन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को देखते हुए लागू रहेगा।
अपील
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस अस्थायी रूट परिवर्तन में पुलिस का सहयोग करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।





