TV20 NEWS || AZAMGARH: थाना पवई जनपद आजमगढ़ नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना– आज दिनांक 13.12.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि अभि0 रमेश पुत्र ताड़ी ग्राम खजूरी थाना मालीपुर जिला अकबरपुर द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 332/2025 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 13.12.2025 को उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह ने मुकदमा उपरोक्त की पीडिता को बरामद करते हुए अभियुक्त रमेश पुत्र ताड़ी निवासी अमरन शैदपुर खजुरी थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर को कलान चौराहे से समय करीब 14.00 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 332/25 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट थाना पवई आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- रमेश पुत्र ताड़ी निवासी अमरन शैदपुर खजुरी थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम– उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती, का0 सज्जाद,का0 विकास यादव, म0का0 सुमन थाना पवई जनपद आजमगढ़।