TV20 NEWS || AZAMGARH: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

आजमगढ़।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में मेरा युवा भारत आजमगढ़ द्वारा आजमगढ़ स्थित सुखदेव पहलवान स्टेडियम में दिनांक 11 एवं 12 दिसंबर को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री संजीव सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का सफल संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी श्री बृजेश यादव, श्री अनिल यादव एवं श्री दीपक प्रजापति द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 6 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग), लंबी कूद (बालक एवं बालिका वर्ग) तथा 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले शामिल रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री सुल्तान सिंह रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र, मेडल, टी-शर्ट एवं ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया तथा युवाओं को खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

कबड्डी (बालक वर्ग):
प्रथम स्थान – मार्टीनगंज टीम
द्वितीय स्थान – महाराजगंज टीम
तृतीय स्थान – तरवां टीम

कबड्डी (बालिका वर्ग):
प्रथम स्थान – बिलरियागंज टीम
द्वितीय स्थान – तरवां टीम
तृतीय स्थान – सठियांव टीम

400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग):
प्रथम – सुजीत यादव
द्वितीय – आकाश
तृतीय – शिवम यादव

200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग):
प्रथम – पारी मद्धेशिया
द्वितीय – आराध्या
तृतीय – खुशी

लंबी कूद (बालक वर्ग):
प्रथम – प्रिंस यादव
द्वितीय – शुभम राजभर
तृतीय – जतिन राजभर

लंबी कूद (बालिका वर्ग):
प्रथम – नंदिनी निषाद
द्वितीय – आशू यादव
तृतीय – ज्योति यादव

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें रणविजय मिश्रा, आदित्य सिंह, सुनील कनौजिया, हरिद्वार यादव, शैलेश राजभर, जिगर सहित अन्य लोग शामिल रहे। यह आयोजन जनपद में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।