*TV 20 NEWS|| BHADOHI :लखनऊ-कानपुर पुलिस टीम ने 1 करोड़ की MDMA सहित सक्रिय तस्कर गिरफ्तार*

लखनऊ-कानपुर पुलिस टीम ने 1 करोड़ की MDMA सहित सक्रिय तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट लखनऊ, यूनिट कानपुर और थाना सुरियावां की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 1.010 किलोग्राम एमडीएमए बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।

साथ ही, तस्कर के पास से 2 लेबोरेट्री रिएजेन्ट कांच की बोतलें, 2 इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें और 1 एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।