*TV 20 NEWS || BALLIA:बेल्थरा रोड में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, चार नामजद अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज*

*सादर अवगत कराना है कि दिनांक-13.12.2025 को समय करीब शाम 07.00 बजे थाना उभांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की आयुष यादव पुत्र बच्चा यादव निवासी बंसी पैलेस नगर पंचायत बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया को पुरानी रंजिश के चलते 1.रोबिन सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी जलपुरवा थाना मधुबन जनपद मऊ, 2.पवन सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी मझवलिया थाना उभांव बलिया, 3.रोहित पुत्र विन्ध्याचल वर्मा निवासी वार्ड नं0-01 बेल्थरा थाना उभांव बलिया और 4.राज वर्मा पुत्र जितेन्द्र वर्मा निवासी वार्ड नं0-03 बेल्थरा थाना उभांव बलिया आदि के द्वारा आयुष यादव के घर जाने वाली गली में गोली मार दी गई है । घायल आयुष यादव उपरोक्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया जहां से डॉक्टरों द्वारा आयुष यादव को जिला चिकित्सालय मऊ रेफर कर दिया गया था परन्तु स्थिति और गम्भीर होने के कारण बीएचयू ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया था जहां युवक की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी । पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस वाराणसी भेज दिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । परिजनों द्वारा शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट*