*TV 20 NEWS || SONBHADRA :यातायात पुलिस सोनभद्र द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त प्रवर्तन कार्यवाही*

*प्रेस नोट*
*दिनांक – 14.12.2025*
*जनपद सोनभद्र*

*यातायात पुलिस सोनभद्र द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त प्रवर्तन कार्यवाही-*

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस सोनभद्र द्वारा निरंतर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, दोषपूर्ण/बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म, हूटर व बत्ती का अनधिकृत प्रयोग, वाहन पर शासकीय अथवा जाति सूचक शब्द अंकित करने तथा स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

उक्त अभियान के दौरान कुल 269 वाहनों का चालान किया गया। यातायात पुलिस द्वारा आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की गई है।