TV 20 NEWS || AZAMGARH : कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत बाल विवाह प्रतियोगिता आयोजित
आजमगढ़ 15 दिसम्बर– मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत कस्तुरबा गॉधी अवासीय बालिका विद्यालय विकास खण्ड, रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ में कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं से बाल विवाह प्रतियोगिता में पोस्टर, स्लोगन नाटक कराया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागी बालिकाओं को मोमेन्टों देकर प्रोत्साहित किया गया एवं बालिकाओं को सेनेटरी पैड देकर एवं विभागीय सभी योजनाओं की जानकारी श्रीमती अन्नू सिंह, जेण्डर स्पेशलिस्ट द्वारा दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेन्टर से श्रीमती सरिता पाल, केन्द्र प्रबन्धक द्वारा वन स्टॉप सेन्टर की कार्यप्रणाली एवं चाइल्ड लाइन की सुविधाओं के बारेे में बताया गया एवं श्रीमती प्रीति उपाध्याय, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर द्वारा बाल विवाह एवं सभी हेल्पलाइन नम्बरों के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके उपरान्त वार्डन एवं अध्यापिका उपस्थित रही।





