*TV 20 NEWS || BALLIA:अपहरणकर्ता मो. जैद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, नाजायज तमंचा बरामद*

*क्रैक डाउन*
*दिनांक- 16.12.2025*
*####################################################*
*जनपद बलिया*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता (अपहरणकर्ता को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार) ।*

*बदमाश के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा 0.315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस, मय 01 अदद *जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद ।*

उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.12.2025 को समय लगभग 23.10 बजे थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा साहूनपुर में चेकिंग के दौरान 01 संदिग्ध व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया तो उसने भागने का प्रयास किया । संदिग्ध व्यक्ति द्वारा खुद को पुलिस टीम से घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की जबाबी कार्यवाही मे फायरिंग की गयी जिसमे *अभियुक्त मो0 जैद उर्फ सलमान पुत्र रफतउल्ला निवासी एकसार पिपरौली बडागंव थाना उभांव जनपद बलिया* के बांए पैर मे गोली लगी है ।
पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश मो0 जैद उर्फ सलमान उपरोक्त *दिनांक 11.12.2025 को दोपहर करीब 13.00 बजे मु0 फुजैल अहमद पुत्र असलम निवासी एकसार पिपरौली बडागांव थाना उभांव जनपद बलिया उम्र करीब 03 वर्ष को अपहरण करने की घटना कारित किया था ।*
घायल बदमाश मो0 जैद उर्फ सलमान उपरोक्त का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है । पकड़े गये बदमाश के कब्जे से 01 अदद तमंचा नाजायज 0.315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद हुए हैं ।
मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*