*TV20 NEWS || AZAMGARH :चोरी के सामान के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों रुपये का साउंड सिस्टम बरामद*
*प्रेस–नोट*
*दिनांक : 16.12.2025*
*थाना : कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़*
*चोरी के सामान के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों रुपये का साउंड सिस्टम बरामद*
*थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के क्रम में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये मूल्य का साउंड सिस्टम व अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 410/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
*पूर्व की घटना/इतिहास –*
दिनांक *15.12.2025* को वादी मुकदमा *प्रिन्स वर्मा पुत्र ऋषिकेश वर्मा,* निवासी ग्राम *गगौउर,* थाना *महराजगंज,* जनपद आजमगढ़ (जो विवाह आयोजनों में डीजे/साउंड सिस्टम लगाने का कार्य करते हैं) द्वारा थाना कप्तानगंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक *30.11.2025* को ग्राम *छेड़ी ब्राह्मण,* थाना कप्तानगंज में आयोजित एक विवाह समारोह में उन्होंने *दो साउंड बॉक्स एवं एक मशीन* लगाई थी। शादी के अगले दिन दिनांक *01.12.2025* को समय लगभग *11.30 बजे* जब वह अपना सामान लेने पहुंचे, तो *एम्प्लीफायर, साउंड बॉक्स व मशीन* मौके से गायब मिले, जिन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कप्तानगंज पर *मु0अ0सं0 410/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार (IPS)* द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर* के निर्देशन में तथा *थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री जय प्रकाश* के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी के अभियुक्तों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी किया गया साउंड सिस्टम ग्राम *जफरामऊ बाग* के पास बेचने की फिराक में कुछ लोग इकट्ठा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल *उ0नि0 राम निहाल वर्मा* मय द्वितीय मोबाइल टीम को अवगत कराया गया। दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी कर *कोयलासा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UP50 BF 0176* को रोका गया। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम
1. *अरुण कुमार पुत्र अजय कुमार,* निवासी ग्राम कठौरा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
2. *रामकेश पुत्र स्वारथ,* निवासी ग्राम मठगोविन्द, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
बताया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद होने पर उनके विरुद्ध धारा *303(2)/317(2)/331(4)/305(a) बीएनएस* का अपराध पाए जाने के कारण समय लगभग *06.05 बजे* उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –*
1. अरुण कुमार पुत्र अजय कुमार, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम कठौरा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
2. रामकेश पुत्र स्वारथ, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम मठगोविन्द, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरण –*
*मौके से (मोटरसाइकिल से) बरामद:-*
• 01 अदद एम्प्लीफायर (PBT 701 अंकित)
• 01 अदद स्पीकर
• चोरी के सामान की बिक्री से शेष ₹600/- नकद
*अभियुक्तों की निशानदेही पर बाग से बरामद:-*
• 02 अदद साउंड बॉक्स
• 05 अदद स्पीकर
• 02 अदद एम्प्लीफायर (SINANGER व WARNING अंकित)
*पूछताछ का विवरण –*
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि बरामद सामान दिनांक *01.12.2025* को ग्राम *छेड़ी ब्राह्मण* तथा लगभग एक माह पूर्व *मोहन नगर, बूढ़नपुर* क्षेत्र से चोरी किया गया था। बरामद माल का संबंध थाना कप्तानगंज के *मु0अ0सं0 410/2025* एवं थाना अतरौलिया के *मु0अ0सं0 368/2025* से पाया गया है। अभियुक्तों द्वारा प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या *UP50 BF 0176 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207* के अंतर्गत सीज किया गया है।
*आपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 410/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कप्तानगंज, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 368/2025 धारा 331(4)/305(a)/317(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1. उ0नि0 शिवसागर यादव
2. उ0नि0 राम निहाल वर्मा
3. का0 अप्पू कुमार
4. का0 बृजेश गौड़
5. का0 सुधांशु सिंह
6. हे0का0 अवधेश कुमार यादव
7. का0 अवधेश कुमार (सभी , थाना कप्तानगंज, आजमगढ।)





