TV 20 NEWS || AZAMGARH : सपा नेताओं के संरक्षण में जिला पंचायत बना भ्रष्टाचार का अड्डा,अपर मुख्य अधिकारी सहित तीन अधिकारी निलंबित

सपा नेताओं के संरक्षण में जिला पंचायत बना भ्रष्टाचार का अड्डा
अपर मुख्य अधिकारी सहित तीन अधिकारी निलंबित

भारतीय जनता पार्टी लालगंज के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा प्रेसवार्ता करके जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके अधिकारियों के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाए है। उन्होंने ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रकाशित टेंडर जिसका पूर्व में ही किसी अन्य कार्यदायी संस्था या स्वयं जिला पंचायत के द्वारा पूर्व में परियोजनाओं के माध्यम से कार्य कराया जा चुका था। इसकी जांच सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह व मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में नौ सदस्यीय कमेटी गठित की ,कमेटी की ओर से आठ कार्यों की जांच की गई। इसमें से साथ कार्यों को पूर्व में होने को शिकायत सही पाई गई। कमेटी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी। डीएम ने जांच रिपोर्ट को शासन को भेज दी थीं।
उसके बाद जांच को पंचायती राज समिति- विधान परिषद उत्तर प्रदेश में अनूप गुप्ता जी सदस्य विधान परिषद व प्रदेश महामंत्री भाजपा के द्वारा मेरे पत्र पर अपील किया गया था ।
लम्बी लड़ाई के बाद इसमें सफलता मिली।
आजमगढ़ का जिला पंचायत विभाग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, जिला स्तरीय जांच में हुआ दोष सिद्ध – अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विद्या शंकर पाण्डेय, प्रभारी अभियंता रविंद्र यादव व अवर अभियंता, गणेश पाल प्रथम दृस्टया दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है।अनूप गुप्ता (सदस्य विधान परिषद/प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश) द्वारा पंचायती राज समिति उत्तर प्रदेश विधान परिषद में उठाया था इस मुद्दे को जिसमें स्वयं प्रमुख सचिव ने जवाब दिया।
दो वर्ष पूर्व जिला पंचायत आजमगढ़ में पूर्व में कराएं जा चुके कार्यों का अपने ठीकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर निकाला था । आजमगढ़ के 09 अधिकारीयों ने किया जांच जिसमें पाया गया की 07 सड़कें टेंडर प्रक्रिया से पहले की ही बनी हुई हैँ,समाजवादी पार्टी की अध्यक्षता वाले जिला पंचायत आजमगढ़ में ऐसे भ्रष्टाचार लगातार होते रहते हैँ, विभागीय सहायक अभियंता, अवर अभियंता, टेंडर बाबू व अपर मुख्य अधिकारी की मिलीभगत से करने वाले थे भ्रष्टाचार, पकड़ में आने पर अब कुल एक करोड़ 27 लाख, 78 हज़ार के काम होंगे श्रमदान !!
जांच रिपोर्ट दो वर्ष पूर्व शासन में कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा भेजी जा चुकी हैँ थी, डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने पर मेरे द्वारा विधान परिषद उत्तर प्रदेश में किया गया था अपील||
प्रेस वार्ता करके मैंने डेढ़ वर्ष पूर्व ही जनता में इस प्रकरण को बताया था||

इस तरह का घोटाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टालरेंस की नीति हैँ – निश्चित ही भ्रस्टाचारियों पर कठोर कार्यवाही होगी, समाजवादी पार्टी के लोगों को भ्रष्टाचार किसी भी दम पर नहीं करने देंगे ||