*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – पवई: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*05.थाना – पवई: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना पवई क्षेत्र से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पंजीकृत मुकदमे में पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 15.08.2025 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 232/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने के कारण मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। दिनांक 22.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को कलान चौराहा से समय करीब 11:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
संजय पुत्र रामचेत, निवासी सरायमनोधर, थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या, उम्र लगभग 19 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 232/25 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा, हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।






