*TV20 NEWS || AZAMGARH :कोतवाली पुलिस ने जमीन की दोहरी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*दिनांक: 23.12.2025*
*कोतवाली पुलिस ने जमीन की दोहरी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जमीन की दोहरी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
*संक्षिप्त विवरण:*
वादी श्रीचन्द पाल पुत्र मनिराम पाल, निवासी ग्राम बैठोली, पोस्ट शाहगढ़, जनपद आज़मगढ़ द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार दिनांक 04.03.2025 को अतवारू राजभर पुत्र किशोरी राजभर, निवासी ग्राम बेलहरा, पोस्ट सठियांव, जनपद आज़मगढ़ द्वारा अपनी जमीन 3 बिस्सा 7 कड़ी की रजिस्ट्री वादी के पक्ष में की गई थी, जिस पर वादी का कब्जा भी हो गया था। बाद में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त जमीन पूर्व में राधिका पत्नी रामबदन यादव के नाम भी रजिस्ट्री की जा चुकी थी, जिसकी जानकारी वादी को नहीं दी गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 469/25 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी विवरण:*
विवेचना के क्रम में दिनांक 22.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त अतवारू राजभर पुत्र किशोरी राजभर (उम्र लगभग 43 वर्ष) को खोजिया चट्टी बेलहरा तिराहा, थाना मुबारकपुर से समय करीब 18:10 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
अतवारू राजभर पुत्र किशोरी राजभर
निवासी ग्राम बेलहटा, पोस्ट सठियांव, जनपद आज़मगढ़
उम्र – लगभग 43 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग:*
मु0अ0सं0 469/25 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस
थाना कोतवाली, जनपद आज़मगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
व0उ0नि0 दल प्रताप सिंह,
का0 आशुतोष दूबे,
थाना कोतवाली, जनपद आज़मगढ़






