*TV 20 NEWS|| BHADOHI :गोपाल विद्या मंदिर नई बाजार जनपद भदोही में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में में श्रीमान क्षेत्राधिकारी भदोही द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 व साइबर अपराध से सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांकः 23.12.2025
*गोपाल विद्या मंदिर नई बाजार जनपद भदोही में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में में श्रीमान क्षेत्राधिकारी भदोही द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 व साइबर अपराध से सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया ।*—*
महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के तहत *श्री अभिमन्यु मांगलिक* पुलिस अधीक्षक जनपद भदोही के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक *श्री शुभम अग्रवाल* के पर्यवेक्षण में श्री अशोक कुमार मिश्रा क्षेत्राधिकारी भदोही द्वारा गोपाल विद्या मंदिर नई बाजार जनपद भदोही में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित *पुलिस की पाठशाला* में स्कूली छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया। श्रीमान क्षेत्राधिकारी भदोही द्वारा संबोधित करते हुए बालिकाओं को बताया गया कि खुद को कमजोर ना समझे आज की नारी जमीन से लेकर आसमान तक अपना पर्चम लहरा रही है। हमें उन महिलाओं से प्रेरित होकर खुद को समाज के समझ मजबूत एवं सुदृढ़ रूप में व्यक्त करना ही मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य है। उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई तथा अनेक संचालित हेल्पलाइन नम्बरों (जैसे-108,102,1090,1930,198,112,1076 आदि) के बारे में बताया गया तथा साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत *साइबर जागरूकता* पर विशेष बल दिया गया। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोगिता, फिशिंग, साइबर बुलिंग तथा पासवर्ड सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से बताया गया।






