*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत दुष्कर्म/छल से शारीरिक शोषण के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना – महराजगंज, जनपद आजमगढ़*

*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत दुष्कर्म/छल से शारीरिक शोषण के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

➡ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से थाना महराजगंज पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट एवं धमकी देने के प्रकरण में 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
➡ दिनांक 23.12.2025 को एक पीड़िता द्वारा थाना महराजगंज पर लिखित तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त द्वारा विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा विवाह की बात करने पर अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट एवं जान-माल की धमकी दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 333/25, धारा 69/115(2)/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
➡ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (IPS) के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक महराजगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त चन्दन पुत्र ओंकार, निवासी ग्राम तोनारी, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष को बजरंग चौक से समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 केदारनाथ मौर्य (नेतृत्व)
2. उ0नि0 अशोक कुमार सिंह
3. का0 वीरेन्द्र भारतीया थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़