*TV 20 NEWS|| BHADOHI :थाना सुरियावा क्षेत्र अंतर्गत BPMG पब्लिक स्कूल सुरियावा, के वार्षिकोत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा सम्मिलित होकर दिया गया संदेश*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक 26.12.2025

*√थाना सुरियावा क्षेत्र अंतर्गत BPMG पब्लिक स्कूल सुरियावा, के वार्षिकोत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा सम्मिलित होकर दिया गया संदेश*
*✓बच्चों की जो मासूमियत होती है ये उम्र के साथ चली जाती है तो आप सभी से मेरी ये अपेक्षा है कि अपने बच्चों की मासूमियत बरकरार रखेंगे*
*√शिक्षा केवल किताबें पढ़ने और परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपको एक जिम्मेदार, अनुशासित और सजग नागरिक बनाती है*

आज दिनांक 26.12.2025 को थाना सुरियावा क्षेत्र अंतर्गत BPMG पब्लिक स्कूल सुरियावा, के वार्षिकोत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम में *श्री शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा इस विद्यालय के वार्षिक उत्सव के अवसर पर सम्मिलित होकर संदेश दिया गया। महोदय द्वारा बताया कि आप सबके बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह दिन न केवल आपके विद्यालय के लिए, बल्कि हम सभी के लिए एक गौरव का क्षण है, हम आपके परिश्रम, प्रतिभा और उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं।
आप सभी छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं। शिक्षा केवल किताबें पढ़ने और परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपको एक जिम्मेदार, अनुशासित और सजग नागरिक बनाती है। आज की भागदौड़ में हम खुश रहना भूल गए हैं। बच्चों को दस किलो का बैग तो चढ़ा दिया गया, परंतु दस किलो की ख़ुशी नहीं दिखा पा रहे हैं। सुरियावां के मिट्टी में तो बहुत प्रतिभा है। आपके समक्ष ही एक बच्चा यशस्वी जयसवाल (इंडियन क्रिकेटर) जो आज बहुत बड़े स्तर पर हैं। बच्चों की जो मासूमियत होती है ये उम्र के साथ चली जाती है तो आप सभी से मेरी ये अपेक्षा है कि अपने बच्चों की मासूमियत बरकरार रखेंगे ऐसे ही खुश रहेंगे आगे बढ़ेंगे और अपने जीवन में उनको ऐसा मौका देंगे कि बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करें। आपकी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ (नृत्य, नाटक, गीत) देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। ये प्रस्तुतियाँ दर्शाती हैं कि आप सिर्फ किताबी कीड़े नहीं, बल्कि कला और संस्कृति से भी जुड़े हुए हैं। राष्ट्र निर्माण में हर छोटे-बड़े योगदान का महत्व होता है।
आज का यह मंच आपको आत्मविश्वास देता है। अपने सपनों को ऊँचा रखें और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। असफलता से डरें नहीं, बल्कि उससे सीखें और आगे बढ़ें। हमें अपने देश के लिए कुछ ऐसा करना है, जिससे हमारे माता-पिता, हमारे शिक्षक और हमारा देश हम पर गर्व कर सके। महोदय द्वारा कार्यक्रम के अंतिम में इस शानदार कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सभी विद्यार्थियों को बधाई दिया गया। आपके प्रयास सराहनीय हैं।