*TV 20 NEWS|| BHADOHI : महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, उनका सशक्तिकरण हमारा संकल्प*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
*दिनांक 26.12.2025*

“महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, उनका सशक्तिकरण हमारा संकल्प”

*श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय सरपतहा में मीटिंग कर थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा ली गई तथा महिलाओं संबंधी समस्याओं को और बेहतर तरीके सुलझाने तथा समय समय पर उसकी 360° काउंसलिंग करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।*

आज दिनांक 26.12.2025 को *श्री अभिमन्यु मांगलिक*,पुलिस अधीक्षक जनपद भदोही के निर्देशन में *श्री शुभम अग्रवाल* अपर पुलिस अधीक्षक जनपद भदोही द्वारा *श्री राजीव कुमार सिंह* क्षेत्राधिकारी औराई के साथ जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी व नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस कार्यालय सरपतहा में मीटिंग कर कार्यों की समीक्षा की गई। श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी पीड़िता बिना संकोच अपनी शिकायत दर्ज कराए और उसे तत्काल,सम्मानजनक एवं प्रभावी सहायता मिले जिसके संबंध में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि महिलाओं को तत्परता से सम्मानजनक सहायता प्रदान कराने तथा व्यवहारिक मार्गदर्शन और बेहतर कार्यप्रणाली को अपनाते हुए शत प्रतिशत और बेहतर तरीके से समस्याओं को निस्तारण किया जाए ।
मिशन शक्ति केंद्र के उद्देश्य को बताते हुए बताया गया कि यदि कोई पीड़ित महिला अपनी शिकायत लेकर आती है तो उसकी समस्याओं को सम्मानपूर्वक सुना जाए तथा यथासंभव बेहतर तरीके से निस्तारण किया जाए एवं समय-समय पर महिला से पीड़िता की शिकायतों का, 360° काउंसलिंग करें एवं नियमित फॉलो-अप लें। महिलाओं को सशक्त बनाने तथा पीड़ित महिलाओं को प्रत्येक तरीके की सहायता ( जैसे आर्थिक, कानूनी, सामाजिक, सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों) के बारे में जागरूक कराना है। मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी रोजाना गाँवों में जाकर मिशन शक्ति केंद्र की योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों एवं लाभों की जानकारी दें। महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र के योजनाओं इसके लाभ और कार्यप्रणाली के बारे में इसकी जानकारी देना है ।