आजमगढ़।
थाना सिधारी क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर निवासी राम औतार पुत्र रग्घू ने अपनी हक की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार गाटा संख्या 46, रकबा 0.124 हेक्टेयर में उसका 0.038 कड़ी हिस्सा है, जिस पर वह बीते पांच वर्षों से ईंट की दीवार बनाकर कब्जे में है।
आरोप है कि भूमि का बैनामा माधुरी सिंह व सुशीला राय निवासी करतालपुर, आजमगढ़ के नाम होने के बाद उनके पुत्र कौशल कुमार व रिंकू सिंह जबरन पूरी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं। पीड़ित ने एसपी से अवैध कब्जा रोके जाने व न्याय दिलाने की मांग की है।





