*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना मुबारकपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के 02 मोबाइल व अवैध तमंचा-कारतूस सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*दिनांक : 03.01.2026*
*थाना मुबारकपुर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के 02 मोबाइल व अवैध तमंचा-कारतूस सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
➡️जनपद आजमगढ़ के थाना
मुबारकपुर पुलिस द्वारा दिनांक 03.01.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान नीबी अंडरपास के नीचे से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिकमत अमली से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
➡️गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम शुभम कुमार पुत्र मुकेश, निवासी ग्राम सियरहा, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ (उम्र 18 वर्ष) बताया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद चोरी के मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा ₹500 नकद बरामद किए गए।
➡️अभियुक्त थाना मुबारकपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस में पूर्व से वांछित था। बरामदगी के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 07/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।
➡️अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया जा रहा है।
➡️गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उ0नि0 अश्विनी कुमार मिश्र मय हमराह थाना मुबारकपुर आजमगढ़





