*TV 20 NEWS|| BHADOHI :थाना औराई पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर सहित गिरोह के शातिर सदस्य को किया गया गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*सराहनीय कार्य, जनपद भदोही*
दिनांक-03.01.2025
*◆थाना औराई पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर सहित गिरोह के शातिर सदस्य को किया गया गिरफ्तार*
*◆संगठित होकर अपने व अपने गैंग को आर्थिक भौतिक एवं अनुचित दुनियावी लाभ के लिए अपराध करने के गैंग के हैं सदस्य*
*◆इनके भय व दहशत से समाज का कोई भी व्यक्ति इनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराने अथवा गवाही देने का नहीं जुटा पाता है साहस*

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
गैंग लीडर राकेश जायसवाल पुत्र स्व० काशीनाथ जायसवाल निवासी उपरौठ थाना औराई जनपद भदोही उम्र 50 वर्ष एवं गैंग के सदस्यों का एक संगठित गिरोह है जो अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक एव अनुचित दुनियावी लाभ के लिये साजिश के तहत चोरी, नकबजनी, जैसे अपराध कारित कर धन अर्जित करते है। इस गिरोह की सक्रियता जनपदीय स्तर पर है। इनके भय व दहशत से समाज का कोई भी व्यक्ति इनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराने अथवा गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाता है। इनका स्वछन्द रूप से विचरण करना समाज एवं लोकहित में नहीं है। थाना औराई पर मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि० 1986 पंजीकृत किया गया।
जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत *श्री अभिमन्यु मांगलिक,* पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में *श्री शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल प्रशिक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा गैंगस्टर के विरुद्ध लगातार प्रभावी पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। गैंगस्टर/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भदोही पर गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि० 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. राकेश जायसवाल पुत्र स्व० काशीनाथ जायसवाल निवासी उपरौठ थाना औराई जनपद भदोही उम्र 50 वर्ष 2. अनुराग जायसवाल पुत्र राकेश जायसवाल ग्राम उपरौठ थाना औराई जनपद भदोही उम्र 21 वर्ष को आज दिनांक-03.01.2026 को गश्त/क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिरी सूचना पर थाना औराई पुलिस टीम द्वारा उपरौठ नहर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान संबंधित माननीय न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तारशुदा गैंगस्टर अभियुक्त का नाम व पता*-
अभियुक्त- 1. राकेश जायसवाल पुत्र स्व० काशीनाथ जायसवाल निवासी उपरौठ थाना औराई जनपद भदोही उम्र 50 वर्ष 2. अनुराग जायसवाल पुत्र राकेश जायसवाल ग्राम उपरौठ थाना औराई जनपद भदोही उम्र 21 वर्ष।
*वांछित अभियुक्त का नाम पता:-*
1.जैश शर्मा पुत्र रमेशचन्द्र शर्मा निवासी नागमलपुर थाना सूरियावा जनपद भदोही उम्र करीब 23 वर्ष।
2. अभिषेक सिह पुत्र सतीश सिह निवासी उपरौठ थाना औराई जनपद भदोही उम्म्र करीब 24 वर्ष।
*पूर्व में पंजीकृत अभियोग:-*
अभियुक्त गैंग लीडर राकेश जायसवाल पुत्र स्व० काशीनाथ जायसवाल के विरूद्ध मु0अ0सं0 485/25 धारा 303 (2),317(2),317 (4),317(5), 112(2) बी0एन0एस0, मु0अ0सं0 491/25 धारा 305(1), 331(4),317 (2),317(4),317(5), 112 (2) बी0एन0एस0, मु0अ0सं0 269/25 धारा 303(2),317 (2),317(4),317(5), 112 (2) बी0एन0एस० थाना औराई जनपद भदोही पर अभियोग पंजीकृत है।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का रंजीत सिंह, कां० भूपेन्द्र राय, कां० योगेश चहल, हे0का0 चा० एखलाख खां थाना औराई जनपद भदोही।