TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़: ‘पांच हजार दो, मंडलायुक्त से आदेश दिला दूंगा’—फर्जी आदेश मामले में पिता-पुत्र सहित तीन पर FIR!
आजमगढ़। जिले में मंडलायुक्त के फर्जी आदेश का मामला सामने आया है। मऊ निवासी एक व्यक्ति ने पांच हजार रुपये लेकर मंडलायुक्त से आदेश दिलाने का झांसा दिया और अपर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर वाला आदेश पत्र थमा दिया। मामले के खुलासे के बाद पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।






