*TV 20 NEWS || BALLIA: थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया पुलिस द्वारा 12 अदद गुम हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 1,67,696 रूपये) को बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*

*दिनांक 05.01.2026*

 

*थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया पुलिस द्वारा 12 अदद गुम हुए मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 1,67,696 रूपये) को बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द ।*

 

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता।

 

उल्लेखनीय है कि आवेदकगण का मोबाइल थाना क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों के भिन्न भिन्न स्थानों में कहीं गुम हो गया था जिस सम्बन्ध में आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना बांसडीह रोड पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 05.01.2026 को थाना बांसडीहरोड के पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा 12 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 1,67,696 रूपये) को बरामद कर मोबाइल स्वामीयों को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया ।

 

*मोबाइल स्वामीयों ने बांसडीहरोड पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद ।*

 

*बरामद मोबाइल फोन का विवरण-*

1. RadmiA1,

2. one plus 11R,

3. Redmi 13c,

4. Moto G85,

5. ViviY19,

6. REALMI P 1,

7. Realmic71,

8. Redmi Note 9 Pro max,

9. Realmic65

10. RealmiP3 light,

11. VIVOY12,

12. OppoA17

 

*बरामद करने वाली पुलिस टीम*

1.प्र0नि0 श्री वंश बहादुर सिंह थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया

2.क0आ0 वीरकर (CCTNS) थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया

3.आ0 सौरभ सिंह थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया

 

*सोशल मीडिया सेल*

*बलिया पुलिस*