आजमगढ़ 06 जनवरी– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल विश्वकर्मा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता दिनांक 01.11.2025 के आधार पर गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों जो De-novo के आधार पर तैयार की गयी है, का अन्तिम प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / मण्डलायुक्त, गोरखपुर द्वारा आज दिनांक-06.01.2026 को कर दिया गया है।
अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली प्रकाशन अवधि में सम्बन्धित मतदेय स्थल (तहसील एवं ब्लॉक कार्यालय) एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ में जन सामान्य के निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।





